
सेखाला। क्षेत्र की लोड़ता हरिदासोता ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कालानियों की ढाणी में चंद्रयान -3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि विद्यालय के छात्र – छात्राओं को “हम चले चांद को और करीब लाने” में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र द्वारा शुक्रवार को दोपहर उड़ान भरने वाले चंद्रयान – 3 मिशन के प्रक्षेपण की जानकारी दी, साथ ही इसके सफलता पूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की कामना की एवं इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। अध्यापक अजय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को चंद्रयान- 3 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने और रोवर चलाकर कई अहम प्रयोगों को अंजाम देना है और इसके सफल प्रयोग से चन्द्रमा के बारे में वैज्ञानिक समझ बढ़ेगी। इस मौके पर अध्यापक मुकेश कुमार, सीताराम रेगर, अजय कुमार सिंह, सोमारी देवी, चंपा देवी, छात्र- छात्रा प्रतिनिधि संजय कुमार एवं आरती सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।