गुजरात,आहवा-डांग
आहवा: दिनांक- ०५ :जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक किसानों को जैविक खेती की ओर आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।
राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत जी के सीधे मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने की समझाइश दी जा रही है। तब देश का पहला जैविक जिला, डांग, जैविक खेती को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक किसानों को जैविक कृषि से परिचित कराने के लिए विभिन्न तालुकाओं के प्रति क्लस्टर किसानों को प्रशिक्षण भी दे रहा है।
पांच ग्राम पंचायत पर प्रति क्लस्टर बेस प्रशिक्षण 1 जुलाई को डांग जिले के सुबीर तालुका के पीपलदहाड क्लस्टर में शामिल खाजूर्णा गांव में प्राकृतिक कृषि विषय पर तालीम आयोजित कि गई थी। जिसमें 19 पुरुष और 6 महिलाओं सहित कुल 25 किसानों को प्राकृतिक कृषि का प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री योगेशभाई गावित एवं रामूभाई कामडी ने जैविक खेती के मुख्य पहलुओं जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, अच्छादान, वाफ्सा, खाटी छास, गौमूत्र, राख उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इसमें यह आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया कि इन सभी वस्तुओं को घर पर कैसे बनाया जाए और उनका उपयोग कृषि में कैसे किया जा सकता है।



गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत
शिक्षा के प्रति अनोखी पहल: कोटबा की नई माध्यमिक स्कूल कक्षा-9 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा महामंत्रीश्री अमरदीप पालवा देंगे निःशुल्क यूनिफॉर्म व शैक्षणिक सामग्री
गुजरात:डांग के युवा साइबर सुरक्षा शोधकर्ता हेत पटेल ने खोजी NASA की सुरक्षा खामी, मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
डांग जिले के तीनों तालुकाओं में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन
बिलीआंबा प्राथमिक विद्यालय में जनकल्याण शिविर का आयोजन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाया गया
आहवा में विधानसभा के नायब मुख्य दंडक श्री विजयभाई पटेल की अध्यक्षता में ‘प्राकृतिक कृषि परिसंवाद एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम’ आयोजित 