
Amar yadav/keyline times news
सेखाला/बालेसर। क्षेत्र में अक्षय तृतीया व पीपल पूनम पर होने वाले बाल विवाहों की रोकथाम हेतू रथ के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जायेगा। जिला समन्वयक गजेन्द्र सिंह ने बताया की कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के सहयोग से बाल श्रम निषेध, बाल विवाह रोकथाम व योन शोषण पर जोधपुर जिला प्रशासन के साथ मिलकर ग्रामीण एंव सामाजिक विकास संस्थान अजमेर काम कर रही है। संस्था के निर्देशानुसार सोमवार को ब्लॉक समन्वयक अमराराम यादव व हरी सिंह ने बालेसर उपखण्ड अधिकारी रामजी भाई कलबी से मुलाकात कर जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने की सहमति ली। उपखण्ड अधिकारी की सहमति के अनुसार मंगलवार को बालेसर, बुधवार को सेखाला व गुरुवार को शेरगढ़ क्षेत्र मे रथ के माध्यम से प्रचार प्रसार कर बाल विवाह रोकथाम के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया जायेगा।


बालेसर नगर पालिका के पहले चुनाव में भाजपा का दबदबा, 15 सीटों पर जीत
ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान करंट की चपेट में आईं दो गायें, वार्ड 19 में हादसा
मंदिरों और मठों में गुरुओं की पूजा,दिनभर भक्तों की आवाजाही रही। 