गुजरात,आहवा-डांग:
दिनांक-६ :सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय आहवा में “शिक्षक दिवस” मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्री अमरसिंह गांगोड़ा के मार्गदर्शन में 5 सितम्बर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।
हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1962 में हुई थी। यह दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति और पहले उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण का जन्मदिन है। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री योगेशभाई निकुम ने शिक्षक दिवस के बारे में बेहतरीन जानकारी के साथ अपने अनुभव साझा किये।
इसके अलावा, सरकारी माध्यमिक विभाग से कुल 22 छात्रों और उच्चतर माध्यमिक विभाग से लगभग 42 छात्रों ने उत्साहपूर्वक एक दिन के लिए शिक्षक के रूप में भाग लिया और शिक्षण कार्य संभाला । जिसमें विद्यालय के प्राचार्य के साथ-साथ विद्यालय के पर्यवेक्षक ने शिक्षक बने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी ।


डांग जिले में श्वेत क्रांति की गूंज: पशुपालकों ने वार्षिक 110 करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त की
डांग की अंबिका बागायत उत्पादक सहकारी मंडली द्वारा काजू प्रोसेसिंग प्लांट शुरू किया गया
डांग जिले में “पोषण संगम” कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त मेहनत से बच्चों के कुपोषण में कमी
तेजस्विनी संस्कृति धाम, वासुर्णा में तीन दिवसीय “धन्वंतरी आरोग्य चिंतन शिविर” का सफल आयोजन किया गया
डांग जिले के गारखड़ी क्लस्टर में शामिल घाणिआंबा गांव में प्राकृतिक खेती कि तालीम आयोजित की गई
डांग जिले की सरकारी विनयन कॉलेज सुबीर में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया 