
नई दिल्ली, सरकार द्वारा प्राकृतिक गैस की आधार कीमतों में कटौती के फैसले के बाद शहरी गैस वितरक टोरेंट गैस ने शनिवार को सीएनजी की कीमतें 8.25 रुपये प्रति किलोग्राम और पाइप वाली रसोई गैस की कीमतें पांच रुपये तक घटा दीं हैं। टोरेंट गैस के पास चेन्नई और जयपुर सहित देश भर के 34 जिलों में पाइप से प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की आपूर्ति और मोटरवाहन को सीएनजी की खुदरा बिक्री के लिए शहरी गैस नेटवर्क संचालित करने का लाइसेंस है।
टोरेंट गैस ने एक बयान में कहा, अपने परिचालन वाले क्षेत्रों में शाम से ही घरेलू पीएनजी की कीमत में चार रुपये प्रति मानक घन मीटर (एससीएम) से लेकर पांच रुपये प्रति एससीएम तक की कटौती की जा रही है जबकि सीएनजी के खुदरा मूल्य में छह रुपये से लेकर 8.25 रुपये प्रति किलोग्राम की प्रभावी कटौती हुई है।
इस फैसले के बाद सीएनजी पेट्रोल की तुलना में 47 प्रतिशत और डीजल की तुलना में 31 प्रतिशत सस्ती हो जाएगी। इसी तरह, घरेलू एलपीजी की तुलना में घरेलू पीएनजी अब 28 प्रतिशत तक सस्ती होगी।
गौरतलब है कि सरकार ने एक दिन पहले ही प्राकृतिक गैस की कीमत निर्धारण करने का नया फॉर्मूला लागू किया था। उस फैसले के बाद तमाम शहरों में गैस आपूर्ति करने वाली कंपनियों ने सीएनजी और पीएनजी की कीमतें कम करनी शुरू कर दी हैं।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया डांग जिला पंचायत भवन का ई-लोकार्पण, ₹28.13 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक भवन जनता को समर्पित
डांग की बेटी का BCCI अंडर-15 क्रिकेट टीम में चयन, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दी शुभकामनाएं
गुजरात: प्रथम महिला खो-खो विश्व कप विजेता टीम की खिलाड़ी एवं डांग की बेटी कु.ओपीना भीलार का डांग जिले में भव्य स्वागत
डांग जिले का गौरव: खो-खो विश्व कप-2025 में भारतीय टीम के लिए खेलेंगी डांग की बेटी 