
सुरेन्द्र मुनोत,ऐसोसिएट एडिटर
Key Line Times
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित *श्री उत्सव ,एक कदम स्वावलंबन की ओर* का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल,बेहाला द्वारा शनिवार 20 जून, 2026 को ग्रीनफील्ड सिटी, कम्युनिटी हॉल नंबर 46 मे किया गया।
श्री उत्सव का उद्घाटन नमस्कार महामंत्र, मंगल भावना के साथ विशेष अतिथि महेशतला के वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता श्रीमान तमनाथ जी भौमिक, सुखानंद जी,श्री उत्सव की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती सुषमा जी बैंगानी, के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम मे विशेष अतिथि रूप मे अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल से बंगाल प्रभारी श्रीमती सुषमा जी बैंगानी, रा का स श्रीमती सोनम जी बागरेचा, श्रीमती सुशीला जी पुगलिया, अहिंसा क्रांति के संपादक श्रीमान सुरेन्द्र जी मनोत, जीतो लेडीज विंग की चेयरपर्सन श्रीमती सुनीता जी सेठिया,लायंस क्लब से श्रीमती कमला जी छाजेड़, कलकत्ता माहेश्वरी महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन जी कोठारी,लायनेस क्लब से श्रीमती रेनू जी जैन,कोलकाता क्षेत्रीय महिला मंडल अध्यक्ष, मंत्री,सभा, तेयुप के अध्यक्ष, मंत्री आदि गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी।
अध्यक्ष महिमा कोठारी ने सभी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। सभी अतिथियों का स्वागत दुपट्टा ओढ़ा कर किया गया।
मंत्री विजयलक्ष्मी बैद ने अ भा ते म मं निर्देशित श्री उत्सव आयोजन का उद्देश्य बताया। सभी एग्जीबिटर्स को शुभकामनाएँ प्रेषित की और उनका उत्साह बढ़ाया।
श्रीमती सुशीला जी पुगलिया ने शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार व्यक्त किए और मंडल द्वारा श्री उत्सव आयोजन की सराहना की। सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
43 स्टॉल लगाए गए जिसमें दो स्टाल निःशुल्क NGO और एक स्टॉल किशोर कुमार गर्ल्स स्कूल की छात्राओं को दिया गया।
वुमन वियर, कॉस्ट्यूम ज्वेलरी, आर्टिफैक्ट्स, हैंड क्राफ्ट्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स,, हैंडबैग्स, भगवान की पोशाक, पूजा मे लगने वाले सामग्री, रेसिन आर्ट, राखी,नाश्ते का फ़ूड आइटम्स आदि अलग अलग तरह की हस्त निर्मित वस्तुएँ सम्मिलित थी। सभी गेस्ट के लिए फ्री फुट मसाज की व्यवस्था थी। सभी स्टॉल होल्डर्स ने श्री उत्सव से जुड़े रहने का भाव जाहिर किया एवं तेरापंथ महिला मंडल बेहाला द्वारा सुव्यवस्थित और सफल आयोजन की सराहना की। केंद्र से आए हुए निर्देशों का पालन करते हुए सजावट और जैन फूड ,मेहँदी की व्यवस्था की गई थी।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित मुख्य योजनाओं के बारे में सभी को जानकारी दी गई।
5 से 12 वर्ष के बच्चों का फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रखी गई ।प्रथम तीन प्रतिभागी को पुरस्कार दिए गए और बाकी सभी को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
राजस्थान कलाकृति की थीम को दर्शाते हुए हॉल का डेकोरेशन किया गया। चुनरी प्रिंट के फ्लैक्स और हर स्टॉल पर पोस्टर लगाए गए।
इस पूरे आयोजन का मीडिया कवरेज किया गया।
कन्वेनर वीणा पारख एवं विजयलक्ष्मी बैद और कार्यकर्ता बहनों के अथक परिश्रम से यह आयोजन सफलतम हों पाया।
अध्यक्ष मंत्री
महिमा कोठारी विजयलक्ष्मी बैद

बिलीआंबा प्राथमिक विद्यालय में जनकल्याण शिविर का आयोजन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाया गया 