
सुरेंद्र मुनोत, ऐसोसिएट एडिटर
Key Line Times
पश्चिम बंगाल,सकल जैन समाज के लिए यह अत्यंत हर्ष का क्षण है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने रॉय स्ट्रीट, भवानीपुर स्थित जैन मानस स्तंभ के उद्घाटन को मंजूरी दे दी है। हमें यह साझा करते हुए भी अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि इस स्तंभ के उद्घाटन के साथ ही इस चौराहे का नामकरण _महावीर चौराहा_ के रूप में किया जाएगा यह हमारे समाज के लिए एक ऐतिहासिक मान्यता है। यह स्तंभ 25 फरवरी 2026 को अपराह्न 3:00 बजे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री माननीय ममता बनर्जी जी द्वारा उद्घाटित किया जाएगा।
यह सकल जैन समाज के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है यह हमारे सामूहिक प्रयासों का सम्मान है, जिसने पश्चिम बंगाल सरकार से इतनी बड़ी मान्यता प्राप्त की है। हम जैन समाज के सभी सदस्यों से इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए सादर अनुरोध करते हैं। आइए, इस महत्वपूर्ण अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपने समाज की एकता, गर्व और भाईचारे का परिचय दें।
धन्यवाद,
_धर्मेंद्र जैन_ (अध्यक्ष)
_सुमित कोठारी_ (मुख्य सचिव)
संयोजक:
_चंद्रेश मेघानी_
_दिनेश जैन गंगवाल_
_प्रदीप पाटवा_
_बुधमाल लुनिया_

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत 