
: किसानों को नहीं मिला फॉर्म पॉन्ड का अनुदान, बढ़ी चिंता
सोईन्तरा क्षेत्र में किसानों को नहीं मिला फॉर्म पौंड का अनुदान
राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी फॉर्म पॉन्ड योजना बजट के अभाव में अटकती नजर आ रही है। प्रदेश के कई किसानों को फॉर्म पॉन्ड निर्माण के बाद भी अब तक अनुदान राशि नहीं मिल पाई है, जिससे किसानों में नाराजगी और चिंता बढ़ गई है।
किसानों ने जल संरक्षण और सिंचाई सुविधा को मजबूत करने के उद्देश्य से योजना के तहत अपने खेतों में फॉर्म पॉन्ड का निर्माण कराया था। किसानों को उम्मीद थी कि सरकार द्वारा तय समय में अनुदान राशि उनके खातों में जमा हो जाएगी, लेकिन लंबे समय से भुगतान लंबित होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान मदन सियाग का कहना है कि उन्होंने फॉर्म पॉन्ड निर्माण के लिए निजी ऋण और उधार लिया था। अब अनुदान नहीं मिलने से कर्ज चुकाना मुश्किल हो गया है। कई किसानों ने सरकार से जल्द बजट जारी कर लंबित भुगतान करने की मांग की है।
ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों का कहना है कि यदि समय पर अनुदान नहीं मिला तो सरकारी योजनाओं के प्रति किसानों का भरोसा कमजोर होगा। वहीं संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बजट उपलब्ध होते ही लंबित अनुदान राशि जारी कर दी जाएगी।

वघई स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय “नेक्स्ट-जन लीडरशिप स्किल” प्रशिक्षण का आयोजन किया गया 