
आर.के.जैन,मुख्य संपादक
Key Line Times
राजस्थान, ब्यावर,सकल जैन समाज को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकजुट करने की परिकल्पना अब साकार होती दिखाई दे रही है। इसी दिशा में ब्यावर जिले में जैन प्रबुद्ध मंच ट्रस्ट का गठन किया गया है।
राजस्थान राज्य संघ अध्यक्ष श्री राजेश जैन (पंड्या) ने ब्यावर जिलाध्यक्ष के रूप बिजयनगर निवासी श्री सतीश चंद जैन (लुणावत) को नियुक्ति प्रदान की है।
संघ ने समाज की डिजिटल पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए “जैनत्व ऐप” को लॉन्च किया है ।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री लुणावत ने बताया कि यह ऐप समाजजनों को एक ही मंच पर लाने का सशक्त माध्यम बनेगा। इसके माध्यम से धार्मिक, सामाजिक और सेवाकार्यों की नवीनतम जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। साथ ही जैन श्रावक कार्ड जैसी विशेष सुविधा भी जोड़ी गई है, जिससे प्रत्येक श्रावक को अलग डिजिटल पहचान मिलेगी।
ऐप में सामाजिक पंच व्यवस्था की भी व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से छोटे-बड़े विवादों का निपटारा समाज स्तर पर सौहार्दपूर्ण ढंग से किया जा सकेगा। उनका कहना है कि डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ने से जैन समाज की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकता और भी मजबूत होगी।
आपने समाजजनों से आह्वान किया है कि वे जैनत्व ऐप को डाउनलोड कर इस डिजिटल क्रांति में सहभागी बनें।
श्री लुणावत की इस नियुक्ति पर जैन समाज के वरिष्ठजनों
ने बधाईयां देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

