गुजरात,डांग–आहवा:
डांग जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जिले के सभी सरकारी, अनुदानित, ईएमआरएस और समाज कल्याण स्वामित्व वाले माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मातुश्री काशीबा हरिभाई गोटी चैरिटेबल ट्रस्ट-सूरत द्वारा “स्वामी विवेकानन्द लेखन प्रतियोगिता” 22 दिसम्बर तक आयोजित होने जा रही है।
शैक्षणिक कार्य में बाधा न हो इसके लिए विद्यालय स्तर पर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए वक्तृत्व-लेखन प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पुस्तकें ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही एक से तीन विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। संकुल स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इस प्रतियोगिता के विषय हैं…
(1) स्वामी विवेकानन्द जीवन-कवन,
(2) स्वामी विवेकानन्द प्रेरणास्त्रोत
(3) स्वामी विवेकानन्द आध्यात्मिक जगत के पवित्र विचारधारा, को रखा गया है।

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत
शिक्षा के प्रति अनोखी पहल: कोटबा की नई माध्यमिक स्कूल कक्षा-9 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा महामंत्रीश्री अमरदीप पालवा देंगे निःशुल्क यूनिफॉर्म व शैक्षणिक सामग्री
गुजरात:डांग के युवा साइबर सुरक्षा शोधकर्ता हेत पटेल ने खोजी NASA की सुरक्षा खामी, मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
डांग जिले के तीनों तालुकाओं में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन
बिलीआंबा प्राथमिक विद्यालय में जनकल्याण शिविर का आयोजन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाया गया
आहवा में विधानसभा के नायब मुख्य दंडक श्री विजयभाई पटेल की अध्यक्षता में ‘प्राकृतिक कृषि परिसंवाद एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम’ आयोजित 