गुजरात,आहवा-डांग:
आहवा: दिनांक: 15: सरकारी माध्यमिक एवं उच्च विद्यालय,आहवा में 14 सितम्बर को ‘हिन्दी दिवस’ मनाया गया।
स्कूल के प्राचार्य श्री अमरसिंहभाई गंगोड़ा के मार्गदर्शन में शिक्षक श्री डॉ. मनीषभाई गांगुड़ा की उपस्थिति में आयोजित हिंदी दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रभाषा के रूप में हिंदी के महत्व को समझाते हुए एक भाषण प्रस्तुत किया। विद्यालय के लगभग 50 विद्यार्थियों ने वक्तृत्व प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम गावित विजया ईश्वरभाई, दूसरे नंबर पर गावित हिना मुरलीभाई और तीसरे नंबर पर चौधरी महिमा बी. विजेता हुए । इसी प्रकार वक्तृत्व प्रतियोगिता में हेतल नीलेशभाई ने प्रथम स्थान, आदित्य किरणभाई ने द्वितीय स्थान और चौधरी भाविशा सावरीराम ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री राजेश रावल ने किया।


डांग जिले के तीनों तालुकाओं में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन
बिलीआंबा प्राथमिक विद्यालय में जनकल्याण शिविर का आयोजन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाया गया
आहवा में विधानसभा के नायब मुख्य दंडक श्री विजयभाई पटेल की अध्यक्षता में ‘प्राकृतिक कृषि परिसंवाद एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम’ आयोजित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया डांग जिला पंचायत भवन का ई-लोकार्पण, ₹28.13 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक भवन जनता को समर्पित
डांग की बेटी का BCCI अंडर-15 क्रिकेट टीम में चयन, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दी शुभकामनाएं
सापुतारा पुलिस की बड़ी सफलता: शादी के इरादे से भगाई गई युवती को घंटों में खोजकर परिवार से मिलाया 