
मगरमच्छों का वडोदरा सेंट्रल जेल में आतंक
बडोदरा,हर बार बारिश के मौसम में संस्कार नगरी वडोदरा में मगरमच्छों का सड़कों पर घूमना, वडोदरा वासियों के लिए आम बात है, पर सेंट्रल जेल स्टॉफ के लिए बहुत बड़ा सरदर्द हैं।विश्वामित्री नदी के पास बनी करीब १४० वर्ष पुरानी सेंट्रल जेल में बारिश के मौसम में, हर महीने ३,४ मगरमच्छ घुस आते है। इसकी वजह से जेल प्रहरियों के पास अतिरिक्त कार्य आ जाता है। जेल तोड़कर भागने वाले कैदियों पर नजर रखने के साथ ही जेल की बाहरी दीवारों पर भी कड़ी नजर रखनी पड़ती है। कुछ दिन पहले एक मगरमच्छ जेल के मुख्य दरवाजे की मजबूत सलाखों के नीचे से रेंगकर मुख्य कार्यालय तक पहुंच गया। जब पुलिस ने इसे देखा तो तुरंत स्वयंसेवकों को बुलाकर इसे पकड़ा और फिर से नदी में छोड़ दिया गया।
दीपेश गुप्ता
ब्यूरो चीफ बडोदरा
गुजरात






डांग जिले के तीनों तालुकाओं में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन
बिलीआंबा प्राथमिक विद्यालय में जनकल्याण शिविर का आयोजन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाया गया
आहवा में विधानसभा के नायब मुख्य दंडक श्री विजयभाई पटेल की अध्यक्षता में ‘प्राकृतिक कृषि परिसंवाद एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम’ आयोजित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया डांग जिला पंचायत भवन का ई-लोकार्पण, ₹28.13 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक भवन जनता को समर्पित
डांग की बेटी का BCCI अंडर-15 क्रिकेट टीम में चयन, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दी शुभकामनाएं
सापुतारा पुलिस की बड़ी सफलता: शादी के इरादे से भगाई गई युवती को घंटों में खोजकर परिवार से मिलाया 