NIRMAL JAIN/KEY LINE TIMES
घटना को लेकर ग्रामीण ने की मुआवजे की मांग
बालेसर। नगर पालिका चुनाव के बीच वार्ड संख्या 19 में ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान कथित रूप से बिजली सप्लाई चालू रहने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में करंट की चपेट में आने से दो गायों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार वार्ड में ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान विद्युत सप्लाई बंद किए बिना कार्य किए जाने का आरोप है। इसी दौरान करंट प्रवाहित होने से वहां मौजूद दो गायें इसकी चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने विद्युत कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों और विद्युत सप्लाई को लेकर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते विद्युत सप्लाई बंद कर दी जाती और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाती तो हादसे को टाला जा सकता था।
हालांकि,इस संबंध में संबंधित विद्युत विभाग और प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
प्रशासन से मांग: स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जांच करवाकर यह स्पष्ट करने की मांग की है कि विद्युत सप्लाई किस परिस्थिति में चालू रही और सुरक्षा नियमों का पालन क्यों नहीं हुआ। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।



मंदिरों और मठों में गुरुओं की पूजा,दिनभर भक्तों की आवाजाही रही।
प्रचार थमा, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी से संगठनात्मक कार्य पूर्ण किए।
ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान करंट की चपेट में आईं दो गायें, वार्ड 19 में हादसा 