
Surendra Munot Associate Editor all india
Key line times
15 अगस्त 2026, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के पावन निर्देशानुसार, दिनांक 15 अगस्त 2026 को तेरापंथ महिला मंडल, उत्तर हावड़ा द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की श्रृंखला में सर्वप्रथम गुलमोहर, कन्या सुरक्षा सर्कल में ध्वजारोहण का भव्य आयोजन किया गया। इसके पश्चात, योगक्षेम विहार में मुनि जिनेश कुमार जी के पावन सानिध्य में ध्वजारोहण किया गया। यह क्षण सभी उपस्थित सदस्यों के लिए गौरव और प्रेरणा का स्रोत रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सुमधुर उच्चारण से हुआ। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ तथा वंदे मातरम का उद्घोष किया गया ।मुनि जिनेश कुमार जी ने अपने आशीर्वचन में राष्ट्र प्रेम और सेवा की भावना को रेखांकित किया। इस अवसर पर मंडल की सभी विशेष पदाधिकारियों ने अपने भाव प्रस्तुत किए और स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।साथ ही,अन्य सभी सभा संस्थाओं के पदाधिकारीगण ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
ज्ञानशाला के बच्चे भी राष्ट्रीय वेशभूषा में आए और स्वतंत्रता दिवस के ऊपर अपनी प्रस्तुति भी दी।कार्यक्रम में सुमधुर गायिका अभिलाषा जी बांठिया का सम्मान उत्तर हावड़ा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सुजाता जी दुगड़ ने किया।सांस्कृतिक गरिमा को बढ़ाते हुए अभिलाषा जी बांठिया ने भिक्षु स्वामी के चरणों में भावपूर्ण गीतिकाएं प्रस्तुत की, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उत्तर हावड़ा महिला मंडल की संरक्षिका श्रीमती बीना जी भंसाली, परामर्शिका श्रीमती कंचन जी पारख, श्रीमती नीलम जी चौरडिया एवं श्रीमती मंजू जी कोठारी भी उपस्थित रही।कन्या मंडल की बेटियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का कुशल संचालन मुनि श्री परमानंद जी द्वारा किया गया। सभी ने एक स्वर में राष्ट्र की उन्नति के संकल्प को दोहराया। उत्तर हावड़ा महिला मंडल की मंत्री श्रीमती सरिता जी राखेचा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
अध्यक्ष। मंत्री
सुजाता दुगड़। सरिता राखेचा

