Surendra Munot Associate Editor all india
Key line Times
हावड़ा, 2 अगस्त। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आयोजित “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान” में अणुव्रत विश्व भारती सहयोगी संस्था के रूप में सहभागी रही। इसी क्रम में अणुव्रत विश्व भारती के निर्देशन में अणुव्रत समिति हावड़ा एवं अणुव्रत समिति कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में हावड़ा में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री जिनेश कुमार जी (ठाणा-3) के सान्निध्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया तथा संकल्प-पत्र भरकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल सरकार के संसदीय कार्य मंत्री श्री उमेश राय उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
अपने प्रेरक उद्बोधन में मुनि श्री जिनेश कुमार जी ने नशामुक्ति को आत्मानुशासन, संयम एवं नैतिक जीवन का आधार बताते हुए युवाओं को व्यसनमुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा दी तथा सभी को नशामुक्ति का संकल्प कराया।
कार्यक्रम में अणुविभा के प्रचार प्रसार मंत्री पंकज दुधोडिया , अणुव्रत समिति हावड़ा के अध्यक्ष श्री दीपक जी नखत एवं उनकी टीम, अणुव्रत समिति कोलकाता के अध्यक्ष श्री नवीन जी दुगड़, मंत्री श्री सुरेन्द्र जी मनोत सहित दोनों समितियों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तेरापंथ धर्मसंघ की विभिन्न संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में युवा तथा अणुव्रत परिवार के सदस्यों ने भी सहभागिता कर नशामुक्त भारत के संकल्प को स्वीकार किया।
यह कार्यक्रम युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता, नैतिक जीवन-मूल्यों एवं विकसित भारत के निर्माण की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक प्रभावी पहल सिद्ध हुआ।

