
Surendra Munot Associate Editor all india
Key line Times
हावडा,💫9–10 जुलाई 2026 को तेरापंथ महिला मंडल, साउथ हावड़ा द्वारा आयोजित “श्री उत्सव 2026” अत्यंत भव्य, आकर्षक एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र के मंगल उच्चारण के साथ हुआ।
💫उद्घाटन समारोह में अखिल भारतीय सचिव, सहकार भारती श्रीमती नंदनी रॉय, प्रवासी बंगाली (राजस्थान) राज्य प्रभारी श्री भरत पुलासरिया,तथा MLA संजय सिंह जी के निजी असिस्टेंट सहित कोलकाता सभा के अध्यक्ष श्री शिखरचंद लुणावत, तेरापंथ सभा, साउथ हावड़ा के अध्यक्ष श्री प्रकाशचंद मालू, टीपीएफ अध्यक्ष राजेश फुलफगर ,तेयुप अध्यक्ष विक्रम भंडारी एवं अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की पंच मंडल सदस्य सुरज जी बरडिया , ट्रस्टी ज्योति जी जैन ,श्रीउत्सव की राष्ट्रीय संयोजिका सुषमा जी बैंगानी, बंगाल प्रभारी विनीता जी बरमेचा, तथा महिला मंडल की समस्त कार्यसमिति एवं सदस्य बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
💫इस अवसर पर हावड़ा सदर जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती परोमिता बनर्जी सहित सभी क्षेत्रीय महिलामंडल के अध्यक्ष , मंत्री एवम पदाधिकारी बहने ,अहिसा क्रान्ति मीडिया के श्रीमान सुरेंद्र जी मणोत सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।
💫उत्सव में कुल 45 आकर्षक स्टॉल के अलावा,एक स्टाल NGO का,तथा एक टेबल बिङला माइंड स्कूल ने लगाया ।एक स्टाल तेरापंथी जरुरत मंद महिला को भी उपलब्ध कराया गया श्री उत्सव मे स्वर्ण एवं रजत आभूषण, कृत्रिम आभूषण, परिधान, सौंदर्य प्रसाधन, स्वादिष्ट व्यंजन, खेल तथा अन्य उपयोगी एवं आकर्षक उत्पादों के स्टॉल शामिल थे।
💫श्रीउत्सव मे महिलामंडल तथा कन्यामंडल की भी स्टाल लगाई गई
💫दोनों दिनों में लगभग 5,000 आगंतुकों ने उत्सव का आनंद लिया।
💫 सभी स्टॉलों पर उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला तथा पूरे आयोजन में खरीदारी, मनोरंजन और उल्लास का वातावरण बना रहा।
💫समाज के सदस्यों एवं आगंतुकों ने उत्कृष्ट व्यवस्था, विविधता तथा महिला मंडल के समर्पित प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की।
💫महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अंजू चौरड़िया ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि श्री उत्सव केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, सामाजिक सहभागिता एवं सामूहिक सहयोग का प्रेरणादायी मंच है।
💫मंत्री श्रीमती लक्ष्मी गिड़िया ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के चार प्रमुख आयामों का प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक परिचय देते हुए समाज को महिला मंडल की सेवा गतिविधियों से अवगत कराया।
💫यह आयोजन तेरापंथ महिला मंडल, साउथ हावड़ा की संगठन क्षमता, सेवा भावना, समर्पण और उत्कृष्ट टीमवर्क का प्रेरणादायी उदाहरण सिद्ध हुआ।
💫कार्यक्रम का संचालन मंत्री लक्ष्मी गिङिया तथा आभार ज्ञापन संयोजिका सरिता सामसुखा ने किया
💫 कार्यक्रम की सफलता में श्रीमती सरिता सामसुखा, श्रीमती सुषमा बोथरा तथा महिला मंडल की सभी पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों एवं सहयोगी बहनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंजू चौरड़िया लक्ष्मी गिङिया
अध्यक्षा मंत्री

