R.k.jain, Editor in chief
Key Line Times
बेंगलूर 25 जून, अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण ,अणुव्रत पर्यवेक्षक मुनिश्री मननकुमार जी के पर्वेक्षण में, अणुव्रत विश्वभारती सोसायटी के अध्यक्ष प्रताप सिह दुगड के नेतृत्व में होरहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी के साथ अणुविभा के प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक के माननीय राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत से राजभवन बेंगलुरु में शिष्टाचार भेंट की।
अणुविभा उपाध्यक्ष व अणुव्रत पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार डॉ कुसुम लुनिया ने प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित अपनी चर्चित पुस्तक *‘सीक्रेट्स ऑफ हेल्थ – द वेजिटेरियन वे*’ राज्यपाल महोदय को उपह्रुत की।माननीय राज्यपाल महोदय ने पुस्तक की विषय वस्तु और शाकाहार को वर्तमान युग के लिए उपयोगी बताते हुए लेखिका को समसामयिक उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए बधाई दी।
अणुविभा के संगठन मंत्री एवं
अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजेश चावत ने महामहिम को 2026 की इस प्रतियोगिता हेतु निश्चित विषय “*हमारी ताकत – हमारा परिवार “* के अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन की आवश्यकता, संकल्पना एवं प्रविधि से रूबरू करवाया।अणुविभा प्रतिनिधि मण्डल ने हिन्दी व अंग्रेजी में छपे एसीसी के ब्रोशर व पोस्टर माननीय राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत को भेंट किये।महामहिम ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में इस प्रकार के नैतिक एवं मूल्यपरक अभियान अत्यंत आवश्यक हैं।उन्होंने अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट के सफल आयोजन हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ भी प्रदान कीं।
अणुव्रत काव्यधारा के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. धनपत लुनिया ने इस मौके पर अणुविभा के पूर्व अध्यक्ष एवं संपादक श्री संचय जैन द्वारा संपादित किये जा रहे अणुव्रत प्रकाशनों की जानकारी प्रदान की तथा सबने *अणुव्रत पत्रिका* भेंट की, महामहिम ने इसके पन्ने पलटते हुए गहरी नजरों से देखकर अणुव्रत पत्रिका की विशेष प्रशंसा की और कहा कि ऐसे प्रकाशन समाज में नैतिक चेतना एवं संस्कारों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अणुव्रत समिति विजयनगर के अध्यक्ष महेन्द्र तेबा ने *अणुव्रत डायरी* राज्यपाल महोदय को भेंट की। इसमें लिखे स्लोगन भी उन्हे मन भाये।
इस अवसर पर राज्यपाल महोदय को अणुविभा योगक्षेम वर्ष की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. कुसुम लुनिया ने लाडनू में इस दौरान आयोजित होरहे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अणुव्रत अनुशास्ता के पावन सानिध्य में लाडनूँ पधारने का भावभीना अनुरोध किया।
इस प्रकार *अणुविभा के प्रतिनिधिमंडल की कर्नाटक के माननीय राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत से अनेक विषयों को समेटे बहुआयामी विशिष्ट सारगर्भित भेंट से राजभवन में अणुव्रत अनुगुजिंत हुआ*।
सूचना प्रदाता….कुसुम लुनिया जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अणुविभा

बैंगलोर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टी-2 टर्मिनल को मिला यूनेस्को पुरस्कार… पंकज गुप्ता, ऐसोसिएट एडिटर, Key Line Times
प्रेक्षाध्यान फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 जनवरी से 12 जनवरी 2024 तक बैंगलोर मे प्रेक्षाध्यान साधना शिविर का होगा आयोजन… रश्मि सुराणा, रिपोर्टर आल इंडिया, Key Line Times
हुबली मे जैन सेवा समिति द्वारा वालीबॉल टुर्नामेंट का आयोजन.. सुरेंद्र मुनोत, ऐसोसिएट एडिटर, Key Line Times
उत्तर कर्नाटक तेरापंथ सेवा समिति का स्वर्ण जयंती समारोह बेल्लारी मे हुआ आयोजित.. सुरेंद्र मुनोत, ऐसोसीएट एडिटर, Key Line Times
बैंगलोर मे अष्ट दिवसीय आवासीय प्रेक्षाध्यान शिविर संपन्न..सुरेंद्र मुनोत, ऐसोसिएट एडिटर, Key Line Times
डाक्टरस को लिखनी होंगी जेनरिक दवाइयाँ… पंकज गुप्ता, ऐसोसिएट एडिटर, Key Line Times 