
रामदेव सजनाणी, राष्ट्रीय संवाददाता
Key Line Times
नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाड़मेर जिला कलक्टर टीना डाबी को प्रथम जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार से सम्मानित किया। जिले को टांका निर्माण और वर्षा जल संरक्षण की अभिनव पहल के लिए 2 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान की गई।बाड़मेर जिले की जिला कलेक्टर टीना डाबी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रथम जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार उन्हें बाड़मेर जिले में वर्षा जल संचयन और जन भागीदारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है।
2 करोड़ रुपये का पुरस्कार
जिले को टांका निर्माण और वर्षा जल संरक्षण की अभिनव पहल के लिए 2 करोड़ रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह सम्मान जिले के प्रशासनिक तंत्र और टीम भावना का परिणाम है।
जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि जल संरक्षण को प्राथमिकता देना समय की आवश्यकता है और इसमें केंद्र-राज्य सरकारों, स्थानीय निकायों तथा जनता की संयुक्त भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने किसानों और उद्यमियों को कम जल उपयोग के साथ अधिक उत्पादन के नवोन्मेषी उपाय अपनाने की सलाह भी दी।
बाड़मेर में टांका निर्माण की सफलता
टीना डाबी ने बताया कि बाड़मेर में बड़े स्तर पर किए गए टांका निर्माण से अब वह वर्षा जल, जो पहले व्यर्थ बह जाता था, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के रूप में उपयोग हो रहा है। जिले में वर्षा जल संचयन ढांचे के साथ-साथ झीलों, तालाबों और बावड़ियों के पुनरुद्धार का कार्य भी व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी का जिला सीमा पर भव्य स्वागत..
प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ पात्र परिवारों को दिलाने हेतु ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा..
बालेसर में जल जीवन मिशन के तहत पानी के सप्लाई का निरीक्षण 