सुरेंद्र मुनोत, ऐसोसिएट एडिटर
Key Line Times
कोलकाता, पूर्वांचल कोलकाता महिला मंडल के सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष का चुनावी वर्ष दोपहर 1:00 बजे बीका बैंक्विट हाल में आयोजित किया गया। सदन का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से पदाधिकारीयों द्वारा किया गया। प्रेरणा गीत का संगान सभी संयोजिका और सहसंयोजिक बहनों द्वारा किया गया।
गत मिनट्स का वाचन मंत्री श्रीमती बबीता तातेड़ ने किया। वार्षिक सदन में अध्यक्ष वक्तव्य-अध्यक्ष श्रीमती प्रेम सुराना ने पूर्वांचल महिला मंडल के पदाधिकारीगण,संयोजिका बहनों,विशेष आमंत्रित बहनों के साथ-साथ पूरे पूर्वांचल महिला मंडल के सदस्यों का स्वागत किया एवं उनकी प्रशंसा की। उनके द्वारा 2 वर्षों में किये गये कार्यों का मूल्यांकन किया ।
2 वर्ष के कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने अपनी खुशियां सबसे साझा की,उपलब्धियां साझा की,सबके सहयोग की प्रशंसा की, अपने वक्तव्य में उन्होंने सबका आभार तो व्यक्त किया साथ में सबसे क्षमा याचना की।
मंत्री श्रीमती बबीता तातेड़ ने सत्र-2024-25 के मंत्री प्रतिवेदन का वाचन किया।
कन्या मंडल की संयोजिका सुश्री दीक्षा पटावरी ने सत्र-2024-25 के कन्या मंडल प्रतिवेदन की प्रस्तुति दी।कोषाध्यक्ष श्रीमती बबीता दूगड़ ने गत वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा पूरे विस्तार से प्रस्तुत किया और सर्वसम्मति से पास करवाया।अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की संगठन मंत्री श्रीमती रमन जी पटवारी ने संविधान का वाचन किया। जिसे वार्षिक सदन में उपस्थित बहनों ने बड़े ध्यान से सुना। संरक्षिका श्रीमती जतन देवी बैंगानी,श्रीमती सुशीला देवी बोकडिया,परामर्शिका श्रीमती लीला पुगलिया,श्रीमती नीलम दूगड़ ,पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रमण पटावरी,श्रीमती श्वेता डाकलिया सभी ने अध्यक्ष-मंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित कर अपने विचार रखें।पूरी कार्यसमिति की बहनों को उनके दो साल में किए गए सफल कार्यो के लिए सम्मानित किया गया।
Pan india level श्री उत्सव की पांचों संयोजिकाओं को सम्मानित किया गया।
तत्वज्ञान में All India 1st.और तेरापंथ दर्शन में All India 1st.,2nd आई तीनों बहनों का मेडल द्वारा सम्मानित किया गया।
मुमुक्षु अर्हम् सिंघी का बरनौला का कार्यक्रम रखा गया।सबने अनुमोदना के स्वर में कर्म निर्जरा में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
16 वर्षीय मुमुक्षु अर्हम् सिंघी ने अपने बहुमूल्य विचार रखें और सभी को धर्मपथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी।इस चुनावी वर्ष में चुनाव अधिकारी श्रीमती नीलम जी दुगड़ ने कार्यकाल सत्र-2023-25 के लिए मनाव प्रणाली द्वारा नए नेतृत्व के रूप में श्रीमती बबीता तातेड़ के नाम की घोषणा की एवं उनके दो साल के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
पूर्वांचल महिला मंडल द्वारा नए नेतृत्व श्रीमती बबीता तातेड़ का स्वागत किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा प्रदत्त अध्यक्ष प्रतीक चिन्ह नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती बबीता तातेड़ को निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती प्रेम सुराना ने पहनाया एवं साड़ी उढ़ाकर उनका सम्मान किया।
निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती प्रेम सुराना और मंत्री श्रीमती बबीता तातेड़ को सम्मानित करते हुए पूर्वांचल महिला मंडल ने दोनों को साड़ी उढ़ाई। कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व अध्यक्ष श्रीमती श्वेता डाकलिया ने किया।
कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती बिंदु बोथरा,श्रीमती बीना सिंघी और उनकी टीम द्वारा सफल आयोजन किया गया।
आभार व्यक्त सहमंत्री श्रीमती अर्चना नाहटा ने किया। 8वीं वार्षिक चुनावी साधारण सभा में पदाधिकारियों,कन्या मंडल की बेटियों सहित 306 बहनों की उपस्थिति रही।मंडल के द्वारा साधार्मिक वात्सल्य की व्यवस्था की गई।
पूर्वांचल कोलकाता महिला मंडल
अध्यक्ष: प्रेम सुराना
मंत्री: बबीता तातेड़