54 बीघा भूमि पर बनेगी विशाल गो शाला और पक्षी चिकित्सालय
NIRMAL JAIN/KEY LINE TIMES NEWS
बालेसर। ग्राम पंचायत सेखाला में रिनिया बालाजी मंदिर में जीव दया और अंहिसा को समर्पित गज शुश्रुषा ट्रस्ट द्वारा 54 बीघा भूमि पर बने आराध्यम में नवनिर्मित पक्षी चिकित्सालय एंव गौशाला का तीन दिवसीय लोकार्पण कार्यक्रम सोमवार को समारोह पूर्वक संपन्न हुआ ।

सोमवार को आराध्यम में नवनिर्मित गौशाला एवं पक्षी चिकित्सालय का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसमें संत महात्माओं के सानिध्य में कार्यक्रम के मुख्य अतिथी जोधपुर प्रांत सेवा भारती मंत्री मंगलाराम, शेरगढ विधायक बाबूसिंह राठौड़, पीसीसी सदस्य उम्मेदसिंह राठौड़, ट्रस्टी जीवराज सिंह गोगादेव के परिवारजन, ट्रस्ट अध्यक्ष नरेन्द्र सुराणा, सचिव पायल चौपड़ा, विवेक लुकड़ के परिवारजनों के द्वारा लोकार्पण किया गया।
इस मौके ट्रस्ट अध्यक्ष नरेन्द्र सुराणा ने बताया कि आराध्यम में नवनिर्मित गज पक्षी चिकित्सालय राजस्थान का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक पक्षी चिकित्सालय होगा।

वर्तमान में 200 घायल पक्षी उपचाराधीन हैं। नए हॉस्पिटल में सर्जरी, आईसीयू और रिकवरी वार्ड की सुविधा होगी। सचिव पायल चोपड़ा ने बताया कि इससे हजारों बेजुबानों का जीवन बचेगा। यही हमारी जीव दया और अहिंसा की परिभाषा है। आराध्यम को ट्रस्ट ने ‘हरित परिसर’ के रूप में विकसित किया है। अब तक 200 वृक्ष लग चुके हैं और 10000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य है। जल संचय, प्राकृक्तिक खेती और नेपियर-धामन चारागाह विकास पर जोर है।
आराध्यम के सचिव पायल चोपडा ने इस आयोजन को सफल बनाने में सभी ग्रामवासियो और भूमि को दान करने वाले परिवारजनों और बाहर से आए सभी मेहमानों का ओर बच्चों का आभार जताया और सभी कार्यकर्ताओं और संघ के सभी सदस्यों का जिन्होंने तन मन धन से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया उन सभी का बहुत बहुत आभार जताया।



20 वर्षों से अटका था हक़, अब मिला न्याय
रिनिया बालाजी मंदिर के पास आराध्यम का हुआ लोकार्पण,जीवराज सिंह गोगादेव दिवाकर गो शाला 