मदा राम,जिला सब ब्यूरो चीफ
Key Line Times
सोईन्तरा, आगामी गुरुवार 28 मई 2026 को स्वर्गीय करनाराम जी पोटलिया की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन श्री श्री 1008 विष्णु भारती जी महाराज मठाधीश सोईन्तरा के कर कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बताया कि स्व. करनाराम जी पोटलिया की स्मृति में हर वर्ष सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाना एवं युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।
मठाधीश श्री श्री 1008 विष्णु भारती जी महाराज ने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से शिविर में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुरेश सियाग, देवेंद्र बेरड़, खेताराम पोटलिया एवं समाजसेवी उपस्थित रहे


