KEY LINE TIMES NEWS

लक्ष्य तय कर मेहनत करें और सफल लोगों की संगति अपनाएं, सफलता निश्चित मिलेगी — विधायक आदूराम बोस
शिक्षा वो शेरनी का दुध है जो पायेगा दहाडेगा -कीर्तिसिंह
शिक्षा भविष्य का पासपोर्ट है जो सफल जीवन तक ले जायेगा -आरजेएस धांधल
जीवन को सफल बनाने का सही समय युवा अवस्था है इस अवस्था मे लगन से कडी मेहनत करे -पूर्व विधायक धंणदै
शेरगढ़ @जोधपुर
शेरगढ़। मेघवाल समाज विकास समिति भूंगरा/गजेसिंहनगर एवं एससी/एसटी प्रतिभा सम्मान समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रिख भूरादास जीवित समाधि स्थल परिसर, भूंगरा में शेरगढ़ उपखंड स्तरीय एससी/एसटी प्रतिभा सम्मान समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में समाज की उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने वर्ष 2025-26 में सरकारी सेवाओं, कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट परिणाम तथा विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौहटन विधायक आदूराम बोस ने प्रतिभाओं का सम्मान करते हुए कहा कि समाज में छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करनी चाहिए तथा सकारात्मक और सफल लोगों की संगति अपनानी चाहिए। यदि युवा दृढ़ संकल्प और मेहनत के साथ आगे बढ़ें तो सफलता को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने युवाओं से अपने इतिहास और पहचान को मजबूत बनाने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक बोस ने रिख भूरादास जीवित समाधि स्थल परिसर में पुस्तकालय निर्माण हेतु 51 हजार रुपये देने की घोषणा की।
समारोह मे आरजेएस गजेन्द्र कुमार धांधल ने प्रतिभाओ को सम्मानित करते हुए कहा कि डॉ अम्बेडकर ने जो कहा है उसको अपने जीवन मे उतारो व लागू करो। शिक्षा भविष्य का पासपोर्ट है जो अपनायेगा भविष्य उसी का होगा, संघर्ष का रास्ता हमेशा कठीन होता है जिसको अगर अपना लिया है और लक्ष्य तय कर दिया है तो जी जान लगा दो।आप एक दिन सफल जरुर होगे। युवा को मोबाईल से दुर रहना चाहीए। समाज को नशा प्रवृति से दुर करे।
इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी जैसलमेर टिकूराम ने बच्चो आपका टारगेट पक्का होना चाहिए हौशले के साथ इरादे मजबूत होने चाहीए। युवा को कहा कि आज मोबाइल चलाना छोड दे और हेलमेट पहनना शुरु कर दे समाज मे बड़ा बदलाव आ जायेगा।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए मेघवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जैसलमेर के पूर्व विधायक रूपाराम धणदै ने कहा कि युवा अवस्था ही मेहनत और संघर्ष का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। यदि युवा इस समय पूरी लगन से मेहनत करें तो सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपना लक्ष्य तय कर कठोर परिश्रम करने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज हर प्रतिभाशाली युवा के साथ खड़ा है और उनकी राह में आने वाली हर कठिनाई में सहयोग करेगा। साथ ही प्रतिभाओं को आर्थिक रूप से किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने देने का भरोसा भी दिलाया।
समारोह में कुल 251 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान आरजेएस गजेन्द्र कुमार धांधल, सहायक अभियंता प्रभूराम, आरएएस हमीराराम चौहान सहित कई अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए अपने अनुभव साझा किए। समिति सदस्य एवं शिक्षक कालूराम ने समिति का परिचय प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में चौहटन विधायक आदूराम बोस, पूर्व विधायक रूपाराम धणदै, आरजेएस (जज) गजेन्द्र कुमार धांधल, आरएएस जिला कोषाधिकारी हमीराराम चौहान, डीटीओ टीकूराम, आरएएस तिलाराम, मारवाड़ जनजाति समिति की अध्यक्ष कीर्ति सिंह, डॉ. विरम परमार, डॉ. रतनलाल भील, सहायक अभियंता प्रभूराम लीलावत, कनिष्ठ अभियंता सुरेश सिद्धप, डीटीओ एसडीआरएफ गुलाबाराम, प्रशासक मूलाराम दईया, हुकमाराम, जीवनराम, पूर्व प्रधानाचार्य खीमाराम परमार, शिक्षक श्रवण कुमार भील, प्रधानाचार्य घेवरराम बंजारा, उद्यमी जोराराम, समिति अध्यक्ष टेलाराम, पूर्व थानाधिकारी गोमदराम बोस, समाजसेवी पपूराम बोस, वरिष्ठ शिक्षक भोलाराम परमार, धर्माराम सेजू, कैप्टन रूपाराम परमार, सूबेदार मांगीलाल बोस, पत्रकार एवं समाजसेवी भीखाराम बोस, पत्रकार दिनेश परमार, पत्रकार दुर्जन राम, मोहनराम धांधल, घेवरराम बोस सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



(अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति प्रतिभा सम्मान समारोह भूंगरा मे हुआ आयोजित 