अजीत बंसल,ऐसोसिएट एडिटर
Key Line Times
जयपुर,परम पूज्य वात्सल्य रत्नाकर आचार्य श्री 108 विमल सागर जी महाराज के अंतिम दीक्षित शिष्य उपाध्यक्ष 108 श्री उर्जयंत सागर जी मुनिराज की प्रेरणा एवं सानिध्य में आज वैशाख कृष्णा नवमी दिनांक 22 अप्रैल 2025 को 44 दिवसीय कल्याण मंदिर विधान महानुष्ठान महानुष्ठान के 36वें दिवस सर्वविघ्नोंपद्रव विनाशक, सर्व रोग शोक संकट हराए, सर्व तुष्टि पुष्टि कराए, सर्व आदि व्याधि दोष ग्रह निवारक कल्याण मंदिर विधान पुजा भक्ति भाव से नाचते गाते आनन्द पुर्वक सम्पन्न हुई। मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कमल दीवान ने बताया कि आज के विधान के मुख्य पुण्यार्जक श्रीमती पद्मा देवीजी हाडा परिवार रहे। आज विधान देखने न्यूजीलैंड से श्रावक आये। विधान की क्रियाएं पंडित श्री पारसजी सौगाणी ने करवाई।
*इस अवसर पर परम पूज्य उपाध्याय श्री ने अपने प्रवचनों में कल्याण मंदिर विधान कि महिमा से अवगत करवाया। विधान में कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक रुपेन्द्र (अशोक) छाबड़ा व संयोजक संतोष छाबड़ा ने आगंतुकों का तिलक लगा माला पहनाकर सम्मान किया। मंदिर प्रबंध समिति के मंत्री श्री संजय गोधा ने बताया कि कल 36्7वें दिवस दिनांक 23 अप्रैल 2025 को विधान के मुख्य पुण्यार्जक श्री अशोक, श्रीमती अर्चना जैन परिवार रहेगें।
कमल दिवान
अध्यक्ष