मौसम विभाग द्वारा भारी से बहुत भारी वर्षा के पूर्वानुमान से डांग जिले के लाइन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को हेडक्वार्टर न छोड़ने का आग्रह किया गया।

गुजरात,आहवा-डांग:
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 27 से 31 जुलाई 2023 तक भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर डांग जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।
जिला डिजास्टर शाखा द्वारा सभी लायजन अधिकारियों, साथ ही सभी लाइन विभागों के अधिकारियों से भारी से भारी बारिश के पूर्वानुमान के तहत अनिवार्य रूप से मुख्यालय में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। इसके साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित उनके अधीनस्थ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यालय पर उपस्थित रहने एवं कंट्रोल रूम के लगातार संपर्क में रहे,और किसी भी अनिच्छित स्थिति पर तत्काल प्रतिक्रिया हेतु अग्रिम योजना बनाने के निर्देश दिये गये हैं।
उल्लेखनीय है कि डांग कलेक्टर श्री महेश पटेल निरंतर सतर्कता के साथ डांग जिले की समग्र स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। साथ ही, हेठवास के जिलों की प्रशासनिक व्यवस्था के साथ संचार सेतु बनाए रखने का प्रयास किया गया है।

राज्य स्तरीय अंडर-17 खो-खो में डांग के खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल
डांग जिले में भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव परिवहन बस सेवा के तहत सात नई बसों का लोकार्पण
आहवा के गांधीबाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला अर्पित कर मनाई गई गांधी जयंती
‘रन फॉर ड्रग फ्री डांग’ के जरिए नशामुक्ति का संदेश, जिला पुलिस ने निकाली जनजागरूकता दौड़
गांधी जयंती पर धूमखल गांव में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सफाई अभियान
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत 