4 से 6 जून तक होंगे कार्यक्रम..

गायत्री मंत्र जाप एवं नवकार महामंत्र का जाप भी होगा
REPORT BY NIRMAL JAIN BALESAR
बालेसर। आराध्यम लोकार्पण समारोह को लेकर बालेसर के समता भवन में आयोजित हुई बैठक, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं जिम्मेदारियां सौंपी गईं ।
बालेसर। आराध्यम लोकार्पण समारोह के उपलक्ष्य में बालेसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 4, 5 एवं 6 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में बताया गया कि 4 जुलाई 2026 को सूर्योदय से सूर्यास्त तक गायत्री मंत्र जाप का आयोजन होगा तथा रात्रि में भजन संध्या आयोजित की जाएगी। 5 जुलाई 2026 को सूर्योदय से सूर्यास्त तक नवकार महामंत्र जाप होगा। रात्रि में भक्ति संध्या एवं “जिंदगी ऐसे जियो” विषय पर प्रेरक संबोधन शाम 7:00 बजे आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतिम दिन 6 जुलाई 2026 को आराध्यम लोकार्पण समारोह का आयोजन होगा। इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे से महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है, जिसमें सभी धर्मप्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
बैठक में आराध्यम के अध्यक्ष विवेक लुंकड़, सचिव पायल चोपड़ा, सह सचिव ज्योति तातेड सहित बालेसर के पन्नालाल जैन, मीठालाल, गौतमचंद, पारसमल, राजेंद्र, कैलाश सोनी,ललित जैन,धर्मेश जैन,विवेक जैन, मदन गहलोत एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।


20 वर्षों से अटका था हक़, अब मिला न्याय 