
सुरेन्द्र मुनोत,ऐसोसिएट एडिटर
Key line Times
हावडा,अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में उत्तर हावड़ा तेरापंथ महिला मंडल द्वारा दिनांक 20 और 21 जून 2026 को प्रज्ञा सभागार सोहनदीप (हावड़ा) में दो दिवसीय भव्य श्रीउत्सव प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के मंगल संगान के साथ संरक्षिका श्रीमती सुमन जी बैद, मैना जी पटवारी, बीना जी भंसाली एवं परामर्शिका श्रीमती कंचन जी पारख, नीलम जी चौरडिया,मंजू जी कोठारी ने की।
अध्यक्ष श्रीमती सुजाता जी दुगड़ , मंत्री श्रीमती सरिता जी राखेचा एवं श्री उत्सव संयोजिका श्रीमती सरिता जी अंचलिया ने स्वयं जाकर कुछ दिनों पूर्व राज्य मंत्री एवं MLA श्रीमान उमेश जी राय एवं पूर्व पार्षद श्रीमती गीता की राय को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण देकर आए थे ,उन्होंने कार्यक्रम के लिए अपनी मंगल कामना प्रेषित की।
*पूर्व पार्षद श्रीमती गीता जी राय एवं कार्यक्रम की गोल्डन स्पॉन्सर श्रीमती सरिता जी पटवारी ने रिबन खोल कर श्री उत्सव की शुरुआत की। कार्यक्रम को ऊर्जावान बनाने हेतु प्रेरणा गीत का संगान भी किया गया। उत्तर हावड़ा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सुजाता जी दुगड़ ने आए हुए सभी का स्वागत किया।
इस उत्सव में 20stall लगे थे ।एक स्टॉल blind acid attack survivor (NGO) को free of cost दिया गया उन्होंने वहां अपने हाथों द्वारा बनाई हुई राखी ,आचार, अगरबत्ती आदि item लगाए।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की बंगाल प्रभारी श्रीमती सुषमा जी बैगानी ने उपस्थित होकर मंडल का उत्साहवर्धन किया , उन्होंने कहा कि मुझे यहां आकर और इस लिमिटेड स्पेस में इतना भव्य आयोजन देखकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा बताया गया थीम बेस्ड डेकोरेशन देख कर बहुत प्रसन्नता हो रही है। डेकोरेशन में दर्शाएं हुए अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के चारों आयामो की भी उन्होंने बहुत प्रशंसा की।
अन्य 8 क्षेत्र से भी अध्यक्ष, मंत्री और उनकी टीम पधारे थे, सभी को यहां आकर अच्छा लगा और उन्होंने शॉपिंग भी की।
इस अवसर पर कन्या मंडल संयोजिका प्रियंका तातेड़ ने अत्यंत आत्मीयता के साथ सभी आगंतुक अतिथियों का तिलक लगाकर आदरपूर्वक स्वागत-अभिनंदन किया। सभी बहनों ने *मेहंदी में एबीटीएम एम का लोगो* भी लगाया।
मुख्य आकर्षण, स्टॉल्स एवं राजस्थानी थीम संपूर्ण प्रज्ञा सभागार को राजस्थानी कलाकृति एवं सांस्कृतिक थीम पर सजाया गया था, जिसमें चुनड़ी प्रिंट के फ्लेक्स, रंग-बिरंगी छतरियाँ और कठपुतलियाँ आकर्षण का केंद्र थीं। मेले में वुमन वियर, ज्वेलरी, रेसिन आर्ट, भगवान की पोशाक, पूजा सामग्री, हैंडक्राफ्टेड गुड और डाइट फूड के विभिन्न स्टॉल्स लगाए गए थे। इसके साथ ही, *कन्या मंडल द्वारा विशेष रूप से गेम्स का एक मनोरंजक स्टॉल* भी लगाया गया, जिसे सभी आगंतुकों ने बेहद पसंद किया।
*सराहना एवं फीडबैक*: केंद्र के निर्देशानुसार जैन फूड (Jain Food) की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी। सभी स्टॉल होल्डर्स ने उत्तर हावड़ा मंडल के आतिथ्य एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन की भरपूर सराहना की और आगे भी इस प्रकार *श्रीउत्सव* से जुड़े रहने का भाव व्यक्त किया। श्री उत्सव में आए हुए स्टॉल होल्डर एवं आगंतुकों ने *अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सुमन जी नाहटा* का भी बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया कि उन्होंने इनको इतना अच्छा प्लेटफार्म प्रदान किया।
अंत में मंडल की ऊर्जावान अध्यक्ष श्रीमती सुजाता दूगड़ ने सभी अतिथियों, केंद्रीय पदाधिकारियों, स्टॉल होल्डर्स और सहयोगियों का हृदय से
आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।
*विशेष उपस्थिति* अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल से पधारी बंगाल प्रभारी श्रीमती सुषमा जी बैंगनी, सभा के मंत्री श्रीमान विनीत जी कोठारी, उपाध्यक्ष श्रीमान सुरेंद्र जी बोथरा ,सह मंत्री श्रीमान महावीर जी दुगड़, युवक परिषद के अध्यक्ष श्रीमान बसंत जी पटवारी, युवक परिषद के नीव वर्तमान अध्यक्ष श्रीमान अरुण जी बोहरा, टीएफ के अध्यक्ष श्रीमान रितेश जी दुगड़ एवं अन्य सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस गौरवशाली कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं अतिथियों का आभार मंत्री श्रीमती सरिता जी राखेचा ने किया।
अध्यक्षः श्रीमती सुजाता दूगड़
मंत्री:श्रीमती सरिता राखेचा
संयोजिका: श्रीमती अलका सुराणा
संयोजिकाः श्रीमती सरिता आंचलिया
उत्तर हावड़ा तेरापंथ महिला मंडल –

