गुजरात,आहवा-डांग
आहवा, ता. 10: डांग जिले के प्रवेश द्वार वघई स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में विस्तार शिक्षा संस्थान (EEI)-आणंद तथा कृषि विज्ञान केंद्र-वघई के संयुक्त सहयोग से “Next-Gen Leadership Skills for High Team Performance” विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दिनांक 5/5/2026 से 9/5/2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विभाग, एग्रीकल्चरल टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी (ATMA), NGO, कृषि महाविद्यालय, कृषि पॉलिटेक्निक कॉलेज, हल्का धान्य अनुसंधान केंद्र-वघई सहित विभिन्न संस्थाओं के फैकल्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस प्रशिक्षण के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यरत डॉ. जे. बी. डोबरिया (वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख), डॉ. जेनी एच. लालवाणी (वैज्ञानिक – गृह विज्ञान), श्री गौरांग बी. पडसाला (वैज्ञानिक – विस्तार शिक्षा), डॉ. महावीर चौधरी (प्रिंसिपल – कृषि पॉलिटेक्निक कॉलेज) तथा विस्तार शिक्षा संस्थान (EEI), आनंद में कार्यरत डॉ. अल्पेश जतापरा ने प्रशिक्षण से संबंधित विषयों जैसे कम्युनिकेशन स्किल(Communication Skill), पब्लिक स्पीकिंग (Public Speaking), बैरियर ऑफ कम्युनिकेशन (Barrier of Communication), लीडरशिप स्किल (Leadership Skill), स्ट्रेस मैनेजमेंट (Stress Management), टाइम मैनेजमेंट (Time Management), कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट स्किल (Conflict Management Skill), नॉन-वर्बल कम्युनिकेशन स्किल (Non-Verbal Communication Skill) तथा पॉजिटिव एटीट्यूड (Positive Attitude) पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया और प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी। इसके अलावा सभी विषयों पर व्याख्यान के साथ-साथ प्रैक्टिकल एक्टिविटी भी कराई गई।
इस कार्यक्रम में लगभग 35 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर कामधेनु विश्वविद्यालय, गांधीनगर के कुलपति डॉ. टांक सर द्वारा प्रमाणपत्र वितरण कर प्रशिक्षण पूर्ण किया गया।


गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत
शिक्षा के प्रति अनोखी पहल: कोटबा की नई माध्यमिक स्कूल कक्षा-9 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा महामंत्रीश्री अमरदीप पालवा देंगे निःशुल्क यूनिफॉर्म व शैक्षणिक सामग्री
गुजरात:डांग के युवा साइबर सुरक्षा शोधकर्ता हेत पटेल ने खोजी NASA की सुरक्षा खामी, मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
डांग जिले के तीनों तालुकाओं में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन
बिलीआंबा प्राथमिक विद्यालय में जनकल्याण शिविर का आयोजन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाया गया
आहवा में विधानसभा के नायब मुख्य दंडक श्री विजयभाई पटेल की अध्यक्षता में ‘प्राकृतिक कृषि परिसंवाद एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम’ आयोजित 