*
Surendra Munot, Associate editor all india
Key Line Times
नई दिल्ली ,गत दिनों अग्रवाल समाज त्रिनगर (पंजीकृत) द्वारा अपने 59वें स्थापना दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण समिति (राष्ट्रीय) को पर्यावरण जागृति एवं संरक्षण हेतु क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ठ सामाजिक कार्यों पर सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया,यह सम्मान प्रतीक अग्रवाल समाज के प्रधान सर्वश्री अनिल बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम विलास बंसल तथा अग्रवाल समाज युवक संघ के अध्यक्ष मुकेश गर्ग द्वारा समिति को प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रधान अनिल बंसल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित सेवाओं को देखते हुए समिति को आज यह सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण समिति के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष एवं पर्यावरणविद् डॉक्टर विनय कंसल ने कहा कि मैं हृदय की गहराइयों से अग्रवाल समाज त्रिनगर (पंजीकृत)की सम्पूर्ण प्रबंध कार्यकारिणी का हार्दिक धन्यवाद करता हूं जिन्होंने आज समिति को सम्मानित करके समिति का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने श्री कंसल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण समिति (राष्ट्रीय) के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गुजरात:डांग के युवा साइबर सुरक्षा शोधकर्ता हेत पटेल ने खोजी NASA की सुरक्षा खामी, मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया डांग जिला पंचायत भवन का ई-लोकार्पण, ₹28.13 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक भवन जनता को समर्पित
डांग की बेटी का BCCI अंडर-15 क्रिकेट टीम में चयन, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दी शुभकामनाएं
गुजरात: प्रथम महिला खो-खो विश्व कप विजेता टीम की खिलाड़ी एवं डांग की बेटी कु.ओपीना भीलार का डांग जिले में भव्य स्वागत
डांग जिले का गौरव: खो-खो विश्व कप-2025 में भारतीय टीम के लिए खेलेंगी डांग की बेटी
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत 