बरम्यावाड प्राथमिक स्कूल की मुलाकात के दौरान, स्कूल परिसर की सुरक्षा दीवार एवं मध्याहन भोजन शेड की समस्या का तत्काल समाधान।

गुजरात,आहवा-डांग:
डांग जिले के प्रभारी मंत्री कुंवरजीभाई हलपति ने अपने निर्धारित कार्यक्रम से पहले भीतरी इलाके में बरम्यावाड प्राथमिक विद्यालय का औचक दौरा किया।सरकार की योजना के तहत विद्यालय में चल रहे शैक्षणिक कार्य को देख मंत्री काफी प्रभावित हुए। स्कूल की सुरक्षा दीवार एवं मध्याहन भोजन शेड की तत्काल मंजूर।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने राज्य के सभी मंत्रीयों को सीमावर्ती गाँव के स्कूल का अनिवार्य दौरा करने का निर्देश के तहत, डांग जिले के प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय विकास मंत्री कुंवरजीभाई हलपति आज डांग जिले का दौरा करते समय,अपने निर्धारित कार्यक्रम से पहले उन्होंने गुजरात महाराष्ट्र सरहद में आए आहवा तालुका के बरम्यावाड में प्राथमिक स्कूल का आकस्मिक दौरा किया। जहां स्कूल के बच्चों, प्राचार्य, स्टाफ एवं एसएमसी सदस्यों से मुलाकात एवं चर्चा के दौरान स्कूल परिसर की दीवार टूटी हुई पाई गई। जिसके लिए मंत्री ने डीईओ एवं डीपीओ को तत्काल स्वीकृत करने का निर्देश दिया है साथ ही मध्याहन भोजन शेड के लिए भी मंत्री ने अपने नरेगा विभाग के तहत स्वीकृति दी है और तत्काल कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। मंत्री के स्कूल दौरे के दौरान विधायक विजय पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष मंगल गावित और अन्य अधिकारी मौजूद थे।



राज्य स्तरीय अंडर-17 खो-खो में डांग के खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल
डांग जिले में भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव परिवहन बस सेवा के तहत सात नई बसों का लोकार्पण
आहवा के गांधीबाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला अर्पित कर मनाई गई गांधी जयंती
‘रन फॉर ड्रग फ्री डांग’ के जरिए नशामुक्ति का संदेश, जिला पुलिस ने निकाली जनजागरूकता दौड़
गांधी जयंती पर धूमखल गांव में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सफाई अभियान
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत 