गुजरात,आहवा-डांग
तारीख: 12: PC & PNDT अधिनियम – 1994 के तहत, जिला सलाहकार समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुनीताबेन बागुल की अध्यक्षता में 11/11/2024 को जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई थी।
इस बैठक में जिले के कियान हॉस्पिटल एवं मैटरनिटी होम, आहवा एवं दिव्य छाया डिस्पेंसरी, सुबीर हॉस्पिटल के ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से रज़िस्ट्रेशन नवीनीकरण पर चर्चा की गई। साथ ही गौरांग नर्सिंग होम आहवा को रजिस्ट्रेशन देने हेतु सभी समिति सदस्यों द्वारा अनुमोदन किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा सोनोग्राफी सेंटरों का निरीक्षण कर डॉक्टरों द्वारा सोनोग्राफी मशीन के उपयोग हेतु प्राप्त आवेदनों का विवरण प्राप्त कर चर्चा की गई।
जिला सलाहकार समिति की इस बैठक में एप्रोप्रिएड ऑथोरिटी एवं अधिक जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हिंमाशुं गामीत, तालुका स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री अनुराधा गामीत, ई. चा. तालुका स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. नीलकेतु पटेल, सुबीर, सिविल अस्पताल आहवा के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप चौधरी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ सुश्री डॉ. धारा पटेल, IMA, अध्यक्ष डॉ. ए.जी. पटेल, पीसी एवं पीएनडीटी एक्ट, कार्यक्रम सहायक श्री उमाकांत जी पटेल सहित कर्मचारी उपस्थित थे।


गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत
शिक्षा के प्रति अनोखी पहल: कोटबा की नई माध्यमिक स्कूल कक्षा-9 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा महामंत्रीश्री अमरदीप पालवा देंगे निःशुल्क यूनिफॉर्म व शैक्षणिक सामग्री
गुजरात:डांग के युवा साइबर सुरक्षा शोधकर्ता हेत पटेल ने खोजी NASA की सुरक्षा खामी, मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
डांग जिले के तीनों तालुकाओं में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन
बिलीआंबा प्राथमिक विद्यालय में जनकल्याण शिविर का आयोजन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाया गया
आहवा में विधानसभा के नायब मुख्य दंडक श्री विजयभाई पटेल की अध्यक्षता में ‘प्राकृतिक कृषि परिसंवाद एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम’ आयोजित 