
मदान राम,जिला उप प्रमुख
Key line Times
शेरगढ़, इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) राजस्थान के जोधपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनोज जैन के निर्देशानुसार शेरगढ़ पत्रकार संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकार हितों की सुरक्षा, संगठन की मजबूती तथा आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके उपरांत सर्वसम्मति से शेरगढ़ पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार सुमेर सिंह तेना को अध्यक्ष चुना गया। श्रेणीदान चारण (सिहांदा) एवं दुर्जन राम सोलंकिया (तला) को उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह चौहान को महासचिव, मदाराम चौधरी को कोषाध्यक्ष तथा कुलदीप टेलर (सोईन्तरा), दिनेश परमार एवं प्रकाश दहिया को सचिव नियुक्त किया गया।
इसके अलावा रावत राम दर्जी को प्रवक्ता, दूधाराम गर्ग एवं भोमाराम देवासी को कार्यसमिति सदस्य तथा संजय शर्मा एवं केवलराम गर्ग को सलाहकार मंडल में शामिल किया गया। वहीं भीखाराम बोस को सर्वसम्मति से जिला महासचिव का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर जोधपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनोज जैन ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सभी पदाधिकारी समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमेर सिंह तेना ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा तथा निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए सभी साथियों के सहयोग से निरंतर कार्य किया जाएगा।

