*
सांगाराम सुथर, जिला संवाददाता फलौदी
Key Line Times
राजस्थान,चाम्पासर मंडल के रोहिणा गांव में 31 जनवरी को होने वाले हिन्दू सम्मेलन को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पोकरण विधायक प्रताप पुरी महाराज के सांनिध्य में रखा जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक के रूप मे सुभाष भादू अजासर और संरक्षक के रूप मे सुंदर लाल बच्छ को नियुक्त किया गया। उम्मेदाराम सुथार ने बताया कि गांव में आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन को लेकर चाम्पासर, बुगडी़,अजासर, मानेवडा़, रोहिणा, दादुदयाल नगर सहित आस पास के एक दर्जन से अधिक गांवों के स्वयसेवक भाग लेंगे। इस दौरान सभी ग्रामीणजन उपस्थित थे।

