भाजपा महानगर गाजियाबाद के नवनियुक्त
राजेश सिंह, जिला संवाददाता गाजियाबाद
Key Line Times
गाजियाबाद,भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री मयंक गोयल जी ने 19 मार्च बुधवार 2025 को सुबह 10:00 बजे महानगर गाजियाबाद कार्यालय में विधिवत रूप से हवन, पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण किया।जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय, महानगर , मंडल एवं वरिष्ठ पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं विभाग कार्यकर्ता सहित अन्य पूर्व पदाधिकारीगणों ने भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिसोदिया जी भी शामिल रहे, उन्होंने अपने मार्गदर्शन से इस विशेष अवसर की गरिमा बढ़ायी। उपरोक्त कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति वंदनीय रही।यह कार्यक्रम भाजपा महानगर कार्यालय , बी 48, नेहरूनगर अपार्टमेंट, नेहरू नगर, गाजियाबाद पर संपन्न हुआ।