
पंजाब, गुरदासपुर मे पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. भुपिंदर सिंह ने पुलिस से बचने के लिए स्वयं को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, गौरतलब है कि भुपिंदर सिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से अपनी पत्नी और बेटे को गोली मारकर उनका कत्ल कर दिया था और फरार हो गया था। तब से ही पुलिस जाँच मे जूटी थी। जैसे ही पुलिस को भूपिंदर सिंह की लोकेशन का पता चला तो पुलिस उसको गिरफ्तार करने का अभियान चलाना शुरू कर दिया था। पुलिस के अभियान की जानकारी मिलते ही जेल जाने के डर से भूपिंदर सिंह ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला भी समाप्त कर ली। इस तरह एक ही दिन मे भूपिंदर सिंह ने अपनी पत्नी, बेटे और स्वयं की जीवनलीला समाप्त कर दी। पुलिस सारे मामले की जाँच मे जुटी हुयी है।



डांग जिले में श्वेत क्रांति की गूंज: पशुपालकों ने वार्षिक 110 करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त की 