
MADA RAM, DISTRICT BUREAU CHIEF
JODHPUR RAJASTHAN
शेरगढ़, सोईन्तरा क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश के बाद खरीफ की फसलें खेतों में लहलहाने लगी हैं। बाजरा, मूंग, ग्वार, तिल सहित अन्य फसलों की हरियाली से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं बारिश के साथ तेजी से उगे खरपतवार को हटाने के लिए किसान इन दिनों खेतों में निराई-गुड़ाई के कार्य में जुटे हुए हैं।
खरपतवार फसलों के साथ पानी, पोषक तत्व और धूप के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं, जिससे फसल की बढ़वार और उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसे देखते हुए किसान समय रहते खेतों से खरपतवार हटाकर फसलों की उचित देखभाल कर रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से शाम तक किसान परिवार खेतों में मेहनत करते नजर आ रहे हैं। किसान मदन सियाग का कहना है कि यदि समय पर खरपतवार की सफाई कर दी जाए तो फसल का विकास बेहतर होता है और अच्छी पैदावार मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

मंदिरों और मठों में गुरुओं की पूजा,दिनभर भक्तों की आवाजाही रही। 