
Surendra Munot ,Associate Editor all india
Key Line Times
चेन्नई, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के विद्वान सुशिष्य डॉ मुनिश्री पुलकित कुमारजी नचिकेता मुनिश्री आदित्य कुमारजी ठाणा 2 का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश तेरापंथ भवन साहूकारपेट चेन्नई में हुआ। मुनि श्री के साथ रैली में तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म ,अणुव्रत समिति एवं तेरापंथ सभा के श्रावक श्राविकाएं जैन धर्म के नारे एवं जय घोष लगाते हुए तेरापंथ भवन साहूकारपेट पहुंचे। आध्यात्मिक स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ सभा चेन्नई द्वारा आयोजित किया गया। स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजीत चोरडिया एवं अमृतवाणी के अध्यक्ष ललित दूगड़ थे। नवकार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जय तुलसी भजन मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया।स्वागत गीत तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाएं तथा उपासक श्रेणी ने प्रस्तुत किया। श्रावक समाज को संबोधित करते हुए डॉ मुनि श्री पुलकित कुमार जी ने कहा चातुर्मास का समय धर्म आराधना का विशेष काल है। इसमें ज्ञान, दर्शन, चारित्र एवं तप में ज्यादा से ज्यादा श्रावकों को समय नियोजित करना चाहिए। चातुर्मास को जैन शास्त्रों में वर्षावास अथवा पावस प्रवास भी कहा जाता है। मुनि श्री ने आगे कहा इस वर्ष साहूकारपेट तेरापंथ सभा भवन में सभी श्रद्धालुजनों के लिए चातुर्मासिक धर्मोत्सव 2026 के अंतर्गत ज्ञानोत्सव, संयमोत्सव, चारित्रॊत्सव, जपोत्सव एवं तपोत्सव की आराधना करवाई जाएगी। चातुर्मास मे रात्रि भोजन का त्याग, जमीकंद का त्याग नवकार महामंत्र का एवं सीमांधार स्वामी का जाप करने की मुनिश्री ने प्रेरणा दी। मुनि श्री के सांनिध्य में प्रतिदिन जैन आगम आधारित नियमित प्रवचन प्रातः 9.30 से 10.30 तक चलेगा रात्रि में 8:30 से 9:30 बजे तक विशेष युवाओं के लिए पावरफुल जैनिज्म नामक ट्रेनिंग क्लास चलेगी। आदित्य मुनि ने गीत प्रस्तुत किया।
सभा अध्य्क्ष महेंद्र मांडोत ने पधारे हुए सभी महानुभावों का स्वागत अभिनंदन किया। साहूकार ट्रस्ट बोर्ड अध्य्क्ष तनसुखलाल नाहर, मुख्य अतिथि रजत के अध्य्क्ष अजित चोरड़िया ,विशिष्ट अतिथि ललित दुगड़, महासभा से विमल चिप्पड़,महिला मंडल अध्य्क्ष हेमलता नाहर, तेयुप अध्य्क्ष कोमल डागा, अणुव्रत अध्य्क्ष श्रीमती सुभद्रा लुणावत,निवर्तमान अध्य्क्ष अशोक खतंग,Tpf उपाध्यक्ष जयेश डागा,अभातेममं श्रीमती दीपा पारख,बैंगलोर से समागत विनोद छाजेड़ पारसमल भंसाली प्रकाश चंद कटारिया प्रकाश बाबेल तथा मानक चंद्र मुथा ने अपनी भावनाओं रखी।। मंगलाचरण जय तुलसी मंडल नई किया,उपासक श्रेणी ने गीतिका प्रस्तुत की, संचालन मंत्री चन्द्रेश चिप्पड़ ने किया। धन्यवाद संगठन मंत्री प्रवीण समदड़िया ने दिया।।

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत 