


KEY LINE TIMES NEWS/NIRMAL JAIN
गायत्री परिवार के सान्निध्य में संपन्न हुआ पूजन..
रिनिया बालाजी मंदिर के पास स्थित आराध्यम स्थली पर गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री पूजन एवं 5 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम ट्रस्ट के तीन दिवसीय लोकार्पण महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में सूर्योदय के साथ गायत्री मंत्रोच्चार से हुई। गायत्री परिवार के आचार्यों ने विधि-विधान से यज्ञ कुंड की स्थापना कर गायत्री माता का पूजन किया।
गज शुश्रुषा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र सुराणा ने कहा कि “गायत्री मंत्र को वेदमाता कहा गया है। आराध्यम का उद्देश्य ही अध्यात्म, अहिंसा और जीव दया को जन-जन तक पहुंचाना है। आज के इस यज्ञ से न केवल परिसर की भूमि शुद्ध हुई है, बल्कि यहां आने वाले समय में होने वाली गौसेवा और पक्षी चिकित्सा जैसी सभी सेवा गतिविधियों के लिए सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त हुई है।”
उन्होंने बताया कि आराध्यम परिसर को पूर्णतः नशा मुक्त और हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां लगने वाले हर आयोजन का उद्देश्य समाज में संस्कार और सद्भावना बढ़ाना है।

20 वर्षों से अटका था हक़, अब मिला न्याय 