
मदा राम, जिला उप प्रमुख
Key line Times
शेरगढ़। राष्ट्रीय पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे द्वारा वरिष्ठ पत्रकार मनोज जैन को दूसरी बार फिर जोधपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। जिम्मेदारी मिलने पर पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों एवं साथियों ने शेरगढ़ पहुंचकर मनोज जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान पत्रकार साथियों ने मनोज जैन का साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। पत्रकारों ने कहा कि उनके अनुभव, सक्रियता और नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा पत्रकार हितों को नई दिशा मिलेगी।
मनोज जैन ने कहा कि पूर्व की तरह ही सभी पत्रकार साथियों का स्नेह, सहयोग और विश्वास आगे भी बना रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नए नवाचार करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने जिम्मेदारी सौंपने के लिए राष्ट्रीय पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुमेर सिंह, विक्रम सिंह, दुर्जनराम, भीखाराम बोस, श्रेणीदान चारण , कुलदीप टेलर, मदन सियाग, दिनेश परमार, रावतराम दर्जी, प्रकाश दहिया सहित पत्रकार साथी मौजूद रहे।

