
मदा राम, जिला सवांददाता, जोधपुर
Key लाइन Times
शेरगढ़/जोधपुर। ग्रामीण विकास योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनभागीदारी को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 17 एवं 18 जून को पंचायत समिति सभागार, मण्डोर (जोधपुर) में आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
यह प्रशिक्षण सामाजिक लेखा परीक्षा, जवाबदेही एवं पारदर्शिता सोसायटी जयपुर तथा राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें जिला परिषद जोधपुर की लोकपाल रेखा वैष्णव एवं जिला संसाधन व्यक्ति अब्दुल हमीद का विशेष सहयोग रहा।
कार्यशाला का शुभारंभ लोकपाल रेखा वैष्णव एवं संभागीय प्रशिक्षण नोडल अधिकारी अब्दुल हमीद द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षक सुखवेन्द्र सिंह एवं अश्विनी कुमार ने प्रशिक्षण की विषयवस्तु तथा विषय विशेषज्ञों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस मुख्य प्रशिक्षकों ने विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (वीबी-जीरामजी) के शासकीय ढांचे, सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया तथा अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने रोजगार गारंटी, निर्धारित समय-सीमाओं, श्रमिक पंजीकरण प्रक्रिया, कार्य आवंटन, मजदूरी भुगतान व्यवस्था तथा श्रमिकों के अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
प्रतिभागियों को व्यावहारिक उदाहरणों एवं समूह गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक अंकेक्षण की विभिन्न प्रक्रियाओं और तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि यह प्रशिक्षण ब्लॉक स्तर पर कार्यरत संसाधन व्यक्तियों की क्षमता वृद्धि तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यशाला का संचालन जिला संसाधन व्यक्ति अब्दुल हमीद द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न पंचायत समितियों से आए प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा ग्रामीण विकास योजनाओं में सामाजिक अंकेक्षण की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया।
इस प्रशिक्षण में संभागीय नोडल अधिकारी अब्दुल हमीद, लोकपाल रेखा वैष्णव, प्रशिक्षक सुखवेन्द्र सिंह, प्रशिक्षक अश्विनी कुमार, बीआरपी भीखाराम (शेरगढ़), दुर्जन राम (शेरगढ़), मदाराम (शेरगढ़), अमराराम (सेखाला), श्रवण कुमार (देचू), पमली (धवा), भजनलाल (तिंवरी), अमृतलाल (तिंवरी), देवाराम (लोहावट), किस्तुराराम (बिलाड़ा), ममता, सुमन, इन्द्रा, हरिसिंह, सुरेश कुमार एवं अशोक कुमार सहित लगभग 40 ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों ने भाग लिया।

आहवा में विधानसभा के नायब मुख्य दंडक श्री विजयभाई पटेल की अध्यक्षता में ‘प्राकृतिक कृषि परिसंवाद एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम’ आयोजित 