।
मदा राम, डिस्ट्रिक्ट सब ब्यूरो चीफ
Key Line Times
पाली – राष्ट्रीय बाल सुरक्षा अभियान के तहत बाल तस्करी और बाल श्रम विश्व दिवस पर जिला कलेक्टर डॉक्टर रविन्द्र गोस्वामी द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉक्टर बजरंग सिंह व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी के द्वारा पोस्टर विमोचन करते हुए बच्चों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई, बाल श्रम के विरुद्ध जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन व जी एस वी एस जिला प्रशासन, बाल अधिकारीता विभाग,बाल कल्याण समिति,आर पी एफ, पुलिस विभाग, मानव तस्करी विरोधी यूनिट के सहयोग से पोस्टर विमोशन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन व जी एस वी एस के जिला समन्वयक अमन कुमार वैष्णव के द्वारा बाल तस्करी,बाल श्रम रोकथाम के बारे में सभी विभागों में चर्चा की गई मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी अल्ताफ खान के द्वारा पोस्टर विमोचन करते हुए जानकारी दी बाल तस्करी और बाल श्रम करना कानूनी प्रतिबंध है हर बच्चे को शिक्षा सुरक्षा और सामान का अधिकार हैं पुलिस थाना सदर सी आई कपूराराम चौधरी के द्वारा पोस्टर विमोशन करते हुए पोस्टर वितरण करवाए गए और बचपन बचाओ बाल श्रम और बाल तस्करी मिटाओ के बारे में चर्चा करते हुए बच्चों अधिकारों के बारे में बात की गई एवं इस मौके पर मानव तस्करी विरोधी इकाई से अल्ताफ खान, सदर थाना अधिकारी कपूराराम चौधरी, ऊषा, नवलाराम, मादाराम, टी पी नगर थाना अधिकारी हनुवंत सिंह,बाल कल्याण समिति सदस्य गंगाराम देवासी,जी एस वी एस अमन कुमार, हरिराम, धन्नाराम, खेरूनिशा आदि मौजूद रहे।

