






दक्षिण दिल्ली – कैलाश कॉलोनी दक्षिण दिल्ली श्रीमान हीरालालजी गेल्डा न.९ में आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वी श्री डॉक्टर कुंदन रेखा जी के सानिध्य में आचार्य श्री तुलसी का २९वा ‘महाप्रयाण दिवस ‘ भक्ति संध्या के रूप में उत्साहवर्धक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर साध्वी श्री कुंदन रेखा जी ने कहा बीसवीं सदी के महापुरुष , तेरापंथ धर्मसंघ के नवें अधिशास्ता गुरुदेव तुलसी प्रकाश पुरुष बन कर इस धरा पर अवतरित हुए। विकास पुरुष बन कर उन्होंने अनेक अवदानो को दुनिया के लिए समर्पित किए थे। अदभुत जीवन विज्ञान और प्रेक्षाध्यान जैसे महान अवदान प्रकाश स्तंभ की तरह मानव जाति को मार्ग दिखा रहे है, जो हमारी गति, प्रतिष्ठा बन हमे जीना सिखाते है। आचार्य श्री तुलसी युगपुरुष थे। उन्होंने युग की नब्ज को पहचाना था और जन- जन की चेतना जागृत करने में अहम भूमिका निभाई। सचमुच विकास पुरुष आज इतिहास पुरुष बन कर सबकी स्मृतियों में समा गए है। उनको एवम उनके द्वारा प्रदत्त अवदानों को शत – शत नमन। साधी श्री सौभाग्ययशा जी ने कहा – आचार्य श्री तुलसी मानवता के मसीहा थे, जिन्होंने नारी जाति के उत्थान की केवल बात ही नही की बल्कि हर क्षेत्र में नारी को आगे बढ़ाया। शत – शत प्रणाम।
साध्वी कर्तव्य यशा जी ने कहा- सगला कै तुलसी म्हारो,पर तुलसी सगला रो,सुमुधर संगीत का संगान किया। सभा दक्षिण दिल्ली एवम तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के तत्वाधान में आयोजित ‘एक शाम तुलसी के नाम ‘में अनेकों भावांजलि प्रस्तुत कर सबको बांध दिया। दिल्ली के दक्षिण सभा अध्यक्ष – हीरालालजी गेल्डा, टी.पी. एफ अध्यक्ष दिल्ली राजेश गेलडा, पूर्व अध्यक्ष दक्षिण दिल्ली अरविंद दुगड़, प्रदीप खटेड़, रंजना खटेड़, प्रदीप बंसल, श्रीमती मीनाक्षी जैन, वंशिका बंसल, श्रीमती कल्पना सेठिया, श्रीमती सुमन कोठरी, श्रीमती रेणु दुगड़, सोनिया दुगड़, श्रीमती अंजना गेल्डा, ने सुमुधर गीतों, कविताओं एवम व्यक्तव्यों के द्वारा भावांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सैकड़ो भाई बहनों ने एकासन , अन्य प्रत्याख्यान, नवकारसी, पोरसी आदि विभिन्न अनुष्ठानो द्वारा गणाधिपति गुरुदेव को शत शत श्रद्धांजलि समर्पित की।


