KEY LINE TIMES NEWS
न्यूज। अंता विधानसभा उपचुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में कई ऐसे कार्यकर्ता सक्रिय रहे जिन्होंने बिना प्रचार के, पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। इन्हीं में से एक हैं बालोतरा के दिलीप शर्मा, जिनका चयन प्रदेश नेतृत्व द्वारा अंता नगर के मुख्य कार्यकर्ता के रूप में किया गया था।
पिछले एक माह से लगातार शर्मा ने अंता नगर क्षेत्र में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, मतदाता संवाद को प्रभावी बनाने तथा प्रवासी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य बखूबी संभाला। उनकी कार्यप्रणाली की मॉनिटरिंग स्वयं प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी एवं राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा द्वारा की जा रही थी।
विस्तारक के रूप में दिलीप शर्मा इससे पूर्व भी भाजपा संगठन के लिए गुजरात, दिल्ली सहित कई प्रदेशों के चुनाव अभियानों में ग्राउंड लेवल पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनका अनुभव, मैदानी समझ और संगठन के प्रति समर्पण ने अंता उपचुनाव में पार्टी की रणनीति को मजबूत आधार प्रदान किया।
भाजपा के वास्तविक बल वे ही कार्यकर्ता हैं जो बिना दिखावे के दिन-रात संगठन की नींव को मजबूत करते हैं। दिलीप शर्मा जैसे सैकड़ों साइलेंट वॉरियर्स ही भाजपा को बूथ स्तर तक सशक्त बनाते हैं और हर चुनाव में संगठन को विजयपथ पर अग्रसर रखते हैं।
अंता उपचुनाव के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा आम रही कि — “भाजपा की असली ताकत वे जमीनी कार्यकर्ता हैं जो नाम के बिना भी काम में विश्वास रखते हैं।”
ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम ही संगठन की रीढ़ है और भाजपा को राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ा रही है।

